कन्नौज, जनवरी 28 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुंदारा गांव में आयोजित भागवत कथा से पहले धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। गुंदारा गांव से एक किलो मीटर दूर देवी मंदिर तक जयकारों से आसमान गुंज उठा। गुंदारा गांव निवासी सत्यप्रकाश के यहां साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं व कन्याओं ने सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। कथा वाचक अनुज कुमार शास्त्री ने बताया कि कथा के पहले विधि मंत्रों से कलश यात्रा का आयोजन होता है। जिसमें सभी देवताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सात दिन चलने वाली भागवत कथा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया जाएगा। सात दिन चलने वाली कथा में भक्तों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.