मेरठ, मार्च 14 -- सरधना नगर के महाभारतकालीन एवं पांडवों द्वारा स्थापित श्री महादेव देवी मंदिर में 15 मार्च से शुरू होने वाली श्री रामभक्त हनुमान कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयघोषों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत भी किया। आयोजन के मुख्य यजमान राजेश पवार हैं। कथा का वाचन पूज्य संत शाहवानंत जी द्वारा किया जाएगा। उनके श्रीमुख से श्रद्धालु हनुमान कथा का रसपान करेंगे। कलश यात्रा में दीपा, विमला अरोरा, शालू पुरी, राजेश्वरी, वर्षा, इंदिरा जाटव, अंजलि मित्तल, विजय लक्ष्मी, ...