पूर्णिया, मार्च 21 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। मां भगवती सेवा समिति सिमरिया, गढ़बनैली के सौजन्य से एवं मुखिया लक्ष्मण सिंह और सरपंच मथुरा नंद विश्वास की देखरेख में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सिमरिया गढ़बनैली से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गढ़बनैली बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रही थीं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा में समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, उपाध्यक्ष स्वर्णदीप कुमार, सचिव उमेश सिंह, उप सचिव गोपाल विश्वास एवं कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह भी शामिल रहे। भ्रमण के बाद कलश यात...