कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया गया पूजन अर्चन
सोनभद्र, अगस्त 4 -- सोनभद्र। रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे रविदास कलश वंदन अभियान के तहत सोमवार को गौरीशंकर मंडल में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कलश यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के गौरीशंकर मण्डल अध्यक्ष रामबली मौर्या के नेतृत्व में चाड़ी माता मंदिर, बहुआर शंकर मंदिर, सोमनाथ मन्दिर, बरेला मन्दिर, राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि रविदास के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा की समरसता संकल्प कलश यात्रा का सैदपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.