उन्नाव, मई 25 -- बीघापुर। क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव स्थिति श्रीझंडेश्वर मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर रविवार को पोथी व कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। क्षेत्र के मंदिरों में भ्रमण करते हुए कथावाचक कानपुर पाली धाम के पंडित वेदांती जी महाराज के नेतृत्व में भारी संख्या में महिला व पुरुष जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य आयोजक पुष्पा शुक्ला, अवधेश, रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय, रविशंकर, सत्यम, सोहित, वेद शंकर, लाला व सोनू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...