कलश यात्रा निकाल कर किया यज्ञ भंडारा
बरेली, मई 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी मैदान में श्री विष्णु हरि घट-घट वासी के अनुयाइओं ने धार्मिक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर में कलशयात्रा भी निकाली गई। कलशयात्रा में श्रद्धालु भक्ति भजन गाते हुए शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर यज्ञ किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति दी और भंडारे का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम विष्णु हरि घटघटवासी ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा संगठन गौ सेवा और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर कार्य करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.