समस्तीपुर, अगस्त 19 -- समस्तीपुर, निप्र। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। सांसद शांभवी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दो वाहनों को रवाना किया। यात्रा मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान पहुंची, जहां मोहनपुर चौक स्थित महादेव मंदिर में कलश की स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्राकलश यात्रा का उद्देश्य इस दौरान संत रविदास के जयघोष के साथ उनके सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कलश यात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संबंधित कर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अश्वमेघ...