गिरडीह, फरवरी 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के देवपहाड़ी स्थित शिव मठ में शनिवार को मठाधीश स्वामी गौरवानंद जी महाराज के नेतृत्व में 1001 महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर दस दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह महाशिवरात्री महोत्सव का शुभारंभ किया। मठाधीश एवं यज्ञाचार्य की अगुवाई में उपस्थित महिलाओं व युवतियों ने कलश लेकर देवपहाड़ी शिव मंदिर की परिक्रमा कर मकडीहा होते हुए नेकपुरा स्थित करमा नदी पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरकर महिलाएं पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। बाद में यज्ञाचार्य अमितोष द्विवेदी के नेतृत्व में अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। मठाधीश गौरवानंद जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ में प्रत्येक दिन चारों वेदों का परायण करवाया जाएगा। शिव महापुराण, देवी भागवत व भागवत महापुराण का भी परायण होने की बात कही। वहीं देर श...