मुरादाबाद, मार्च 9 -- कस्बे में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कस्बा डिलारी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भक्तों ने नंगे पांव पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ठाकुर अजय प्रताप सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष केजी कॉलेज मुरादाबाद चंद्र प्रकाश उर्फ नीटू चौहान, डॉ. अनुपम शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह आचार्य, ग्राम प्रधान बलराम सिंह, सत्यवान सिंह, हरिओम सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग किया। कथावाचक आचार्य नरेंद्र आनंद सरस्वती ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर रेनू ठाकुर, राजबाला, अनीता सिंह, गणेश गुप्ता, सनी ठाकुर, हेमलता, पुरुषोत्तम सिंह, थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार बंगेला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ...