अल्मोड़ा, अप्रैल 3 -- मनसा घाटी के मेहरा गांव स्थित गोलू देवता की बैसी में शुक्रवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद देव डंगरियों को सोमेश्वर के त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान कराया गया। गोलू देवता मंदिर में चल रही बैसी में सुबह व शाम गोलू देवता और देवी माता की जागर लगाई जा रही है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधजकर पहुंची। देव डंगरियों के साथ ग्रामीण तीन किलोमीटर दूर कोसी सांई नदी के संगम पर पहुंचे। संगम पर विधि विधान से देव डंगरियों को गंगा स्नान कराया गया। यहां देव डंगरियों के गुरु गिरीश राम, दीवान सिंह मेहरा, सुधांशु, आयोजक समिति के अध्यक्ष शंकर मेहरा, व्यवस्थापक अमर सिंह मेहरा, सचिव हीरा मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, ध्यान सिंह, उमेश मेहरा, धाम सिंह, किशन...