बेगुसराय, मार्च 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की समसा पंचायत स्थित भगवती स्थान बिरला टोला में 72 घंटे के अखंड रामधुनि संकीर्तन को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 231 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यज्ञ की सफलता के लिए पूरे गांव की परिक्रमा की। कलश यात्रा पवित्र सरोवर बूढ़ी गंडक से जल लेकर प्रारंभ हुई। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रियों ने विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और पुनः अष्टयाम यज्ञ स्थल पहुंचीं। इस अवसर पर पंडित घनश्याम पाठक ने कहा कि कलश शोभायात्रा से अष्टयाम यज्ञ की सभी विघ्न- बाधाएं दूर होती हैं और कलश में तीनों लोक के देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में भाग लेने वालों की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। यज्ञ स्थल पर सभी कुंवारी कन्य...