मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के महद्दीपुर स्थित भगवती स्थान परिसर में शनिवार को भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। रामधुन महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ उत्तरवाहिनी गंगा के दोमंठा घाट से हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में गंगाजल भरा गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। यह शोभायात्रा चुआ बाग और कासिम बाजार होते हुए वापस महद्दीपुर भगवती स्थान पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किए गए। यजमान हरिशंकर सिंह द्वारा पूजन के साथ ही 48 घंटे का अखंड रामधुन प्रारंभ हो गया। आयोजन समिति के भवानी सिंह और बसंत सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.