बाराबंकी, नवम्बर 25 -- बाराबंकी। स्थानीय पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शक्ति संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवंबर बुधवार से विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। संपूर्ण जेब्रा पार्क परिसर बासंती रंग में सराबोर हो गया है। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक एपी. शर्मा एवं सहसमन्वयक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन को संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी विकासखण्डों के ब्लॉक संयोजकों, प्रज्ञा मंडल एवं महिला मंडल के संचालकों, समय दानी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। यज्ञशाला, संस्कारशाला, देवमंच, प्रवचन पांडाल, साहित्य स्टाल, प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्ध...