बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती कांवरिया संघ की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा करुआ बाबा तिराहे से मंगल बाजार, दक्षिण दरवाजा होते हुए होटल बालाजी प्रकाश के कैंपस में समाप्त हुई। यात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सीता-राम व हनुमान की झांकी शामिल रही। यात्रा में महिलाएं कलश लिए आगे चल रही थीं। आस्थावान महिलाओं ने कलश में लड्डू गोपाल को भी शामिल किया। भक्तिमय माहौल के बीच सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर थिरके। कलश यात्रा का मंगल बाजार में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत पुष्प वर्षा किया। श्रद्धालुओं के लिए अन्नपूर्णा रसोई से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रही। कलश यात्रा समापन के बाद कथा प्रारंभ हुई। यात्रा में दयाराम चौधरी, विनय सिंह, विवेक गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.