चंदौली, दिसम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर से सटे रौना गांव के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर से मंगलवार को आदि शक्ति माता दुर्गा महायज्ञ के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। दुर्गा मां की जयघोष के साथ ही दर्जनों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहीं। गंगा नदी से कलश में जल भरकर मंत्रोच्चार के साथ यात्रा काली मंदिर हनुमान मंदिर से यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चन की गई। यज्ञकर्ता पं. सर्वेश शास्त्री ने बताया कि दुर्गा महायज्ञ का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सद्भाव स्थापित करना है। 9 से 15 दिसंबर तक सात दिवसीय महायज्ञ के दौरान दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन पं. रमेश पाठक कथा श्रवण कराएंगे। इसमें पूर्व प्रधान सुशील तिवारी गुड्डू, रेंगई तिवारी, भोला यादव, सुरजीत, डब्बू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.