बोकारो, अप्रैल 20 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर मेन रोड स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह अनुष्ठान तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान हरे रामा, हरे कृष्ण के जयकारा के साथ हरि मंदिर प्रांगण से मेन रोड, पुरुलिया रोड होते हुए बाबू बांध तक ग्रामीण महिलाओं व लड़कियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। तालाब में कलश में जल भरकर पुनः भ्रमण कर मंदिर पहुंची। कार्यक्रम आयोजन समिति के संजय कुमार ,कुमार गौरव एवं कुमार मयंक ने बताया कि इस तीन दिवसीय अनुष्ठान के दौरान रात्रि में भक्ति जागरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य दीपक मिश्रा, रामावतार पांडेय, विनय मिश्रा के द्वारा मं...