मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की हरका मानशाही गांव में शनिवार से महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह दस दिन तक चलेगा। संत शिरोमणि बालक दास उर्फ नागा बाबा के द्वारा आयोजित यज्ञ के पहले रोज 2,551 कन्याओं ने बूढ़ी गंडक के रघई घाट से कलश यात्रा निकाली। पंडित मुन्ना पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ स्थली पर सभी कलश को स्थापित कर दिया गया। बगहीघाम से आये 300 लोगों ने रामधुन आरंभ कर दिया है। यह नौ दिन तक चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन का रासलीला और मौत का कुआं आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। मौके पर बैजू शाही, नन्हे शाही, मृत्युंजय शाही, अशोक शाही, भिखारी शाही, डॉ. आशीष, प्रभात कुमार शाही, अवध बिहारी झा, धनंजय झा और विजय शाही मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...