बोकारो, अप्रैल 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कलश यात्रा के साथ पीली गाड़ियां खटाल स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में रविवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। इस अवसर पर रेलगाड़िया खटाल से महिला श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर अपने सिर पर मंगल कलश लेकर गाजे बाजे के साथ चल रही थी l यह कलश यात्रा पिल गढ़िया खटाल से शुरू होकर सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर स्थित सूर्य सरोवर तक गयाl जहां पर महिला श्रद्धालु मंत्र उच्चारण के बीच अपने मंगल कलश में जल को भरकर वापस अपने सिर पर लेकर सेक्टर 4f स्थित पिलगड़ियां खटाल स्थित संकट मोचन मंदिर में जाकर कलश को सजा दिया गयाl इस अवसर पर पूजा समिति के राम जी यादव, लुचू यादव ,रामप्रवेश यादव, हरी यादव, मनोज यादव समेत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...