अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्याम चौक बनिया पाड़ा क्षेत्र मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पंच दिवसीय श्री हनुमान कथा का श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। क्षेत्र जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शुभारंभ मुख्य यजमान दीपांशु कुमार एड., डॉ. गौरी आर्या ने किया। भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले एवं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। महिलाओं द्वारा किए गए भजन-कीर्तन और मंगल गीतों ने यात्रा को और अधिक दिव्य एवं आकर्षक बना दिया। कलश यात्रा श्याम चौक एवं आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा शुरू कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भी...