बोकारो, अप्रैल 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कलश यात्रा के साथ सेक्टर 12 बी स्थित शिव मंदिर में दो दिवसीय अष्टजाम शनिवार को भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। नगर के सेक्टर 12 बी-एफ स्थित शिव मंदिर परिसर में लोग आस्था में डूबे रहे। श्री श्री सार्वजनिक शिव मंदिर सेवा समिति के द्वारा शिव मंदिर में दो दिवसीय अष्टजाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जो सोमवार को शाम में विसर्जन व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। अष्टजाम के शुभारंभ से पूर्व शिव मंदिर परिसर से सैकड़ों श्रद्धालु महिला और युवतियां पीला वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर मंदिर समिति के सदस्यों के साथ सेक्टर 12 सी स्थित शिव मंदिर पहुंचीं। जहां से मंगल कलश में जल भर कर वापस अष्ठजाम स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए भगवान भोले शंकर के जयकारे से सेक्टर 12 का वातावरण भक्तिमय...