कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जय सियाराम सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां पंडित विकास पांडेय द्वारा कलश एवं रामायण ग्रंथ का विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा शहर में निकाली गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक होते हुए अड्डी बांग्ला तक पहुंची और पुनः व्यास पीठ स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान राम और हनुमान जी के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंगते नजर आए। व्यास पीठ के समीप कलशों की स्थापना के बाद सामूहिक आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।पूरे कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.