झांसी, फरवरी 5 -- कलश यात्रा के साथ सतचंडी महायज्ञ शुरू फोटो नंबर 3 शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मऊरानीपुर में शांति निकेतन धनुषधारी मंदिर में कलश यात्रा के साथ सतचंडी नौ कुंडीय महायज्ञ शुरू हो गया। गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। मऊरानीपुर के शांति निकेतन धनुषधारी मंदिर में दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सतचंडी नौ कुंडीय यज्ञ-हवन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मोहल्ला पुरानी मऊ स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर के महंत बाबा रामदास ब्रह्मचारी जी के नेतृत्व में साधु-संतों की मौजूदगी में हुआ। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलती नजर आईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.