लखीमपुरखीरी, मई 16 -- नौबना के मटेहिया गांव में बालमंडल समिति की ओर से पांच दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के पहले दिन भक्तिमय माहौल में निकली भव्य कलशयात्रा में पीले वस्त्र पहने सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यज्ञमंडप में यज्ञाचार्य पं. सुरेश त्रिवेदी, मुख्य आचार्य पं. रामआसरे अवस्थी, आचार्य पं. हरिवंश अवस्थी, रवि तिवारी और छैलविहारी वाजपेई ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन व वेदी पूजन कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान में कमेटी अध्यक्ष संतोष यादव, राधेश्याम पाल, कालिका प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, परमानंद पाल, विश्राम कश्यप, हरिश्चंद्र भार्गव और रामकिशोर गौतम आदि ग्रामीणों समेत तमाम श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...