कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ श्रीगणेश
गोपालगंज, मई 21 -- बरौली। नगर के प्रेम नगर आश्रम परिसर में आयोजित मनोकामनापूर्ण श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल स्थित प्रेम नगर आश्रम परिसर से हुई। श्रद्धालु हाथों में कलश लिए डाक बाबू मंदिर, बरौली बाजार, लकड़ी गोला, थाना चौक और सिसई गांव होते हुए टुकड़ा बाबा स्थल तक पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया। यज्ञ स्थल के समीप स्थित तालाब मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.