गाजीपुर, जून 4 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के तिरछी स्थित श्रीकाली माता परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर तिरछी, मीरा रेहटी, रेवरिया, संजोगपुर होते हुए चौजा पुल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंगई नदी से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर वापसी की। यज्ञ के प्रधान आचार्य पंडित लोकेश पाण्डेय ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन 3 जून से 11 जून तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...