कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा महायज्ञ शुरू
गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में सरस संगीतमय श्री राम कथा-सह-मानस नवाह परायण महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 26 मई 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित है। रविवार को आयोजन स्थल होटल संगम गार्डेन से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मकतपुर सहित शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सिहोडीह पहुंची। उसरी नदी से विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हुई। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ महोत्सव में प्रतिदिन रामचरितमानस का संगीतमय पाठ और कथा का वाचन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार तथा लोगों में भक्ति भावना जागृत करना है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.