जहानाबाद, अप्रैल 3 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। शुक्रवार की सुबह श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर एकत्रित हुए, जहां से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा करपी से मखमिलपुर स्थित पुनपुन नदी के कालीघाट तक गई। वहां महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णा प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद तपती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं ने लगभग 6 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर विधिवत कलश स्थापना की। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं...