हाथरस, जनवरी 4 -- हाथरस। भागवत जी साक्षात भगवत स्वरूप में विराजमान है। जहां-जहां भागवत जी का भ्रमण होता है वहां सभी मनुष्य-जीवों का कल्याण हो जाता है। यह प्रवचन शनिवार को शहर के सरक्यूलर रोड स्थित बलकेश्वर महादेव पर शुभारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन व्यासपीठ से मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास जी महाराज के परम स्नेही शिष्य रसराज दास जी महाराज ने अपने मुखारविंद से कहे। इससे पहले कथा शुभारंभ से पूर्व शहर के में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर बिहारी जी महाराज बड़ी कोठी से प्रारंभ हुई, जो कमलार, पत्थर बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैंडू गेट, गणेशगंज, सरक्यूलर रोड होते हुए कथा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में अयोध्या धाम से पधारे सियाराम बाबा, केशव जी महाराज का आगमन हुआ। मंगलाचरण की कथा प्रारंभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.