सोनभद्र, मई 13 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को दुद्धी नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिवाजी तालाब से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 101 कलशों में जल भरकर यात्रा प्रारंभ हुई। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं, युवतियों और छोटे-छोटे बच्चों ने सिर पर कलश रख श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा शिवाजी तालाब से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संकट मोचन मंदिर पहुंची, जहां से श्रीरामलीला मंच पर कथा स्थल की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक बाल व्यास मानस महाराज श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में शामिल रहे। उनके सानिध्य में निकली कलश यात्...