फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हार्डवेयर चौक राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंदिर परिसर की परिक्रमा की और विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न कराया। मंदिर के महंत आचार्य सर्वेश पांडे ने बताया कि यह कथा विशेष रूप से पितृ दोष निवारण और जनकल्याण की भावना से आयोजित की जा रही है। कथा के दौरान काशी से आए विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्र जाप, श्रीमद्भागवत पाठ एवं नित्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण कर धर्म, अध्यात्म और संस्कारों का लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने ...