बदायूं, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के अवसर पर तहसील क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर से निकली इस भव्य यात्रा में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में एटा से पधारीं कथावाचिका संध्या किशोरी शामिल रहीं। जहां विधिवत पूजन-अर्चन कर कलशों में जल भरकर वापस मंदिर परिसर लाया गया। इसके बाद कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा गिरीश चौहान के आवास पर की जा रही है। भूरे चौहान, शेर सिंह चौहान, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, सुमित, कृष्णपाल और तेजपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...