दुमका, जुलाई 15 -- दुमका। कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन अग्रसेन भवन में शुरू हुआ। कलश यात्रा छोटी ठाकुर बाडी से शुरु होकर नगर के विभिन्न चौको में घूमती हुई अग्रसेन भवन पहुंची। कलश यात्रा में गाजा बाजा के साथ भक्त गण झुमते गाते हुए साथ चले। कथा व्यास उमेश शास्त्री राजस्थान वालों ने भागवत जी के महात्म्य की कथा सुनाई। जगन्नाथ जी के भक्त माधवदास जी के चरित्र का सुन्दर वृतांत सुनाया एक बार वो अपनी पत्नी के निधन के बाद अपने पुत्र का पालन करने के लिए चिंतित थे पर इस समय वृक्ष से किसी पक्षी का अंडा नीचे गिरा। माधव जी दास जी ने सोचा इसमें जो जीव है नीचे गिरते ही मर जाएगा परंतु वह अंडा कुछ घास के ऊपर गिरा और अंडा सुरक्षित रह गया। तभी माधव दास जी के मन में आया कि सब का पालक हो गोविंद है तो मैं अपने पुत्र की चिंता क्यों करूं मा...