मैनपुरी, जून 22 -- कस्बा स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी महाराज मंदिर चरी मेला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा एवं भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पीले वस्त्र पहने महिलाएं व श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश रखकर चले। कलश यात्रा जब नगला भूपति पहुंची, तो नगर पंचायत चेयरमैन गायत्री देवी सिसौदिया और चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर कथावाचक आचार्य सुशील महाराज का फूल-माला पहनाकर, तिलक लगाकर व आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा नुनारी रोड, बाईपास, सदर बाजार और मैनपुरी रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...