अयोध्या, जनवरी 10 -- मवई। मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर कुशहरी गांव में शनिवार को कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आरंभ से पूर्व कथावाचक सरिता यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कथावाचक सरिता यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है तथा समाज में धर्म,भक्ति और सेवा का संदेश फैलता है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सभी कथाओं में श्रेष्ठ मानी जाती है और जहां इसका आयोजन होता है,वह स्थान तीर्थ के समान हो जाता है। कार्यक्रम आयोजक शिव गोविंद यादव ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है औ...