बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता गिरवां में भागवता कथा को लेकर महिलाओ ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। बस स्टॉप से कलश यात्रा शुरू होकर शीतलामाता मंदिर, काली देवी मंदिर होते हुए बाबा भूतेश्वर मंदिर के बाद कथा स्थल गिरवां बस स्टाप प्रांगण पर वापस आई। कथा परीक्षित गोमती देवी व कथावाचक आचार्य वाणीभूषण राजेंद्र शास्त्री हैं। कथा में श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या व इसके महात्म्य को बताया गया। आयोजक सहित अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, योगेश द्विवेदी, ऋषि अवस्थी, नीलू अवस्थी, संदीप शुक्ला, विकास तिवारी, आशुतोष शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...