खगडि़या, मार्च 12 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो शेरबासा गांव में बुधवार के अपराह्न से तीन दिवसीय रामधुन यज्ञ की शुरुआत हो गई। इसका उद्घाटन पीरनगरा पंचायत एवं नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। रामधुन यज्ञ की शुरुआत के पूर्व 251 कन्याओं के सहयोग से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो यज्ञ स्थल से खाली कलश माथे पर लेकर प्रसिद्ध फुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर फुलवड़िया डीह परिसर में पहुंची। जहां वैदिक नियमों के तहत पुरोहितों ने कलश में जल भर कर मंदिर परिसर का परिभ्रमण करवा कर उसे यज्ञ स्थल के लिए रवाना किया। कलश यात्री जल भरकर पूरे बेलदौर बाजार का भ्रमण कर सोनमा बासा गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। समापनोपरान्त कलश यात्री एवं इसमें भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों के...