बहराइच, मार्च 29 -- रुपईडीहा। श्री राम जानकी मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने नगर भ्रमण किया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु श्रीचंद्र गुप्त ने अपने सिर पर राम कथा रखकर नगर भ्रमण किया। स्टेशन रोड, सेंट्रल बैंक चौराहा, एनएच 927, रामलीला चौराहा व बजाजा मार्केट होती हुई इस कलश यात्रा का समापन स्थानीय धर्मशाला में हुआ। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, अग्रवाल समाज के राम चन्द्र, रतन, अनिल, गोपाल, विजय मित्तल, नरेश मित्तल, सुशील बंसल व बलराम मिश्र आदि के संयोजन से कथा का प्रारंभ हुई। कथा 6 अप्रैल तक चलेगी। डॉ. वैश्य ने बताया कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा होगी। 7 अप्रैल को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया है। कथावाचिका...