मैनपुरी, जनवरी 3 -- शहर के भीमसेन मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भीमसेन मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाएं, युवतियां पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए चल रही थी। परीक्षित नीरजा सक्सेना, डा. जितेंद्र सक्सेना सिर पर भागवत महापुराण को धारण किए चल रहे थे। भागवत कथा का वाचन आचार्य पंकज मिश्रा मयंक द्वारा किया जाएगा। यात्रा आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा, घंटाघर चौराहा होते हुए वापस भीमसेन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 10 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा। शनिवार को ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कथा संयोजक सिद्धार्थ सक्सेना, राकेश सक्सेना, मुनीष बाबू सक्सेना, विशन सक्सेना, मनोज भटनागर, दिव्या, अमन सक्से...