मुंगेर, अगस्त 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। गुरुवार को संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु संत रविदास कलश यात्रा निकाली गई। दरियापुर अंबेडकर चौक के पास पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने किया। उन्होंने बताया कि, अभियान के तहत अनुसूचित जाति आबादी वाले टोलों में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : मानसी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रासमरसता संकल्प अभियान भाजपा की ओर से 20 अगस्त से 15 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 से 21 अगस्त तक गुरु संत रविदास कलश यात्रा के माध्यम से जिला से पंचायत स्तर तक घर-घर कलश भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद 27 ...