गोड्डा, फरवरी 11 -- पोड़ैयाहाट। प्रखंड अंतर्गत पदमपुर उदेश्वर नाथ धाम प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ कल शोभा यात्रा के साथ बीते सोमवार को किया गया। जिसमें भक्तों ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ भगवान की शोभायात्र भाग लिया। इसके बाद देर शाम 6 बजे से कथा वाचिका विष्णु प्रिया जी ने भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा की कथा जीव को भय से मुक्त कर, मोक्ष का मार्ग दिखाती है। पहले दिन की कथा के प्रमुख प्रसंग में आत्मदेव और धुंधकारी की कथा, एवं गोकर्ण द्वारा भागवत सुनाकर धुंधकारी को मुक्ति दिलाने का वर्णन किया।श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव जी के जन्म और परीक्षित श्राप का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति और वैराग्य का बीज बोने वाला होता है।यह कथा मनुष्य के हृदय की अशुद्धियों को जलाकर उसे पवित्र करती है और ईश्वरीय शक्ति का...