सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- सहारनपुर। श्री नर्मदेश्वर महाकाल महादेव मंदिर में श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले द्वितीय वार्षिक महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ रविवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच निकाली गई मंगल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ऑफीसर कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर से आरंभ हुई मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के अग्रिम पंक्ति में एक युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहा था, जबकि रथ पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी। शहर के बैंड और धार्मिक धुनों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। देर शाम आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा ...