गोपालगंज, जून 20 -- कटेया। स्थानीय प्रखंड के मोहनपुर गांव में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष तथा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा गांव भगवा ध्वज, धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा का मार्ग कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मोती टोला, बेलही खास और त्रिलोकवा गांव होते हुए कोइरीपट्टी घाट पहुंची। वहां विद...