पिथौरागढ़, अगस्त 1 -- पिथौरागढ़। रई स्थित शिव गुफा में श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के महिलाओं ने यजमान के घर से मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कथावाचक किशोर जोशी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। बताया आगामी 10 अगस्त को कथा का परायण होगा। जिसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंनेअधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Nainital News: भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...