गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनीखुर्द पंचायत के कोपा में गुरूवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय मां काली मां कन्याकुमारी वार्षिक काली पूजा महोत्सव शुरु हो गया। गुरूवार को गाजे-बाजे के साथ कोपा स्थित मां काली मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कोपा से निकलकर बनियाडीह होते हुए छठ घाट तालाब पहुंचा। इस दौरान देवी देवताओं के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। छठ घाट तालाब पहुंचने के बाद पंडित सुनील मिश्र के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ जल निमंत्रण किया गया। आयोजक शीला देवी ने बताया कि हर साल धूमधाम के साथ मां काली पूजा वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। जिसमें कोपा, बनियाडीह, प्रेमनगर, राजनगर, गांधीनगर सहित आसपास गांव के सैकड़ों लोग भाग लेते है। बताया कि गुरूवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.