जौनपुर, मार्च 31 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लखेसर गांव में आठ दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के प्रथम दिन सोमवार को महिलाओं एवं युवतियों ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। जिसमें पांच मंदिर भ्रमण के बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप में प्रवेश की। इस दौरान घंटा घड़ियाल और जयकारे से क्षेत्र डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा के आयोजक मुख्य यजमान रामचंद्र ने बताया कि लखेसर गांव में मनोहर वीर बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में अखिल विश्व कल्याणार्थ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन छ अप्रैल तक किया गया है। सोमवार से प्रतिदिन सुबह चार बजे से ब्रह्मवाणी, उपदेश, योग साधना शिविर के बाद अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित करने के साथ दो बजे से शाम छ बजे तक श्री राम कथा को कथा...