कलश यात्रा के साथ मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव शुरू
धनबाद, जून 23 -- कच्छी बलिहारी 10 नंबर कोलियरी के श्रीश्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार का तीन दिवसीय महोत्सव सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 301 श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सरकारडीह तालाब पहुंची। श्हां आचार्य वेंकेटेश तिवारी , आचार्य निलय कांत पांडेय ने कलश में जल भरवाया। जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महोत्सव के प्रथम दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, आरती व पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न हुए। रात्रि में भगवान का जलाधिवास कराया गया। कलश यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय चौबे, सचिव मनीष पांडे, यजमान सुनील चौबे, प्रमोद साव, राजीव प्रामाणिक, जय प्रताप उपाध्याय, नीरज सिंह, नागेन्द्र मिश्रा, मोहित चौबे, गौतम महतो, दीपक कर्मकार, सुजल सरकार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.