मैनपुरी, अप्रैल 22 -- नवीगंज। क्षेत्र के ग्राम दौदापुर स्थित ग़मा देवी मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता की। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। कथावाचक आचार्य पं. सिंधु कुमार द्विवेदी (मृदुल) द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। 28 अप्रैल को कथा का विश्राम होगा और 29 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परीक्षित मोनी सिंह एवं अवधेश सिंह, शरद सिंह (फौजी), रजत प्रताप सिंह, सनी प्रताप, दीपेश...