महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। शहर के सुभाष नगर में श्रीमद़ भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो गई है। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुई। जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुभाष नगर में बजरंग चौक कलरिया में स्थित शिव मंदिर में श्री मद् भागवत कथा की शुरुआत क्षेत्र के कल्याण के लिए भक्तों के द्वारा कराई जा रही है। रविवार को दोपहर को मंदिर को सजाया गया। मंदिर से कलश यात्रा शुरु हुई। कलश यात्रा में डीजे में भक्ति गीतों पर भक्त थिरकते हुए चल रहे थे। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गुनगुनाते हुए चल रहीं थी। कथा व्यास के द्वारा एक सप्ताह तक भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा में शिवानी सिंह, रुचि तिवारी, नीलम, काव्या, शालिनी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।...