बहराइच, फरवरी 26 -- फखरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम करेला शाहबाजपुर (चंदन टेपरा गांव) में ब्रह्मचारी बाबा के स्थान पर पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर भ्रमण कर रवानगी स्थल पर पहुंची। कलश स्थापना के बाद आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री महाराज ने कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संसार का अपना अतीत आवश्यक होता है, किंतु वास्तव में संसार नश्वर और परिवर्तनशील है। परमात्मा भले ही दूर दिखाई देते हैं, परंतु वही मनुष्य के सबसे निकट और सच्चे हितैषी है। जैसे-जैसे मनुष्य संसार की मायावी स्वरूप को समझना जाता है उसकी बुद्धि स्वत ही ईश्वर की ओर उन्मुख होने लगती है। केवल सांसारिक बुद्धि से जीव का कल्याण संभव नहीं है। समय-समय पर व्यक्ति को संसार की परीक्षा...