वाराणसी, दिसम्बर 21 -- पिंडरा। गायत्री शक्तिपीठ फूलपुर की ओर से पिंडरा स्थित हरियाली लॉन में पावन प्रज्ञा पुराण कथा के पूर्व कलश यात्रा निकली गई। कथा 21 से 24 दिसंबर चलेगी। रविवार को सुबह 9 बजे मंगल कलश शोभा यात्रा निकली गई। जिसमे दर्जनों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। इसके बाद शाम 5 बजे से संगीतमय कथा आरंभ हुई। कार्यक्रम के संयोजक जगन्नाथ, संचालन गंगाधर उपाध्याय ने किया। इस दौरान मुकुंद लाल, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह और राजेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...